Advertisement

home

पीलीभीत में दबंगों का तांडव, पतंग की दुकान में घुसकर साले-बहनोई पर हमला

  • दर्जनभर युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव

पीलीभीत। शहर के इनायतगंज मोहल्ले में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दबंगों के एक गिरोह ने सरेआम गुंडागर्दी दिखाते हुए पतंग की दुकान पर धावा बोल दिया। रघुवर सिंह कोठी के पास स्थित दुकान में घुसकर आरोपियों ने दुकानदार आकाश गुप्ता और उनके बहनोई को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब सात बजे एक स्कूटी और कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर करीब एक दर्जन युवक मौके पर पहुंचे। सभी युवक पूरी तैयारी के साथ आए थे और बिना किसी बहस के दुकान में घुसते ही लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोग सहम गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

58 mins ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

4 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

12 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

16 hours ago