बरेली। इवेंट मैनेजर पूजा राणा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी विमल कुमार ने पुलिस कस्टडी में रहते हुए फरार होने की साजिश रच डाली। स्कूटी और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए ले जाए जाने के दौरान आरोपी ने मौका देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।
शुक्रवार को पुलिस टीम आरोपी को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए बीडीए रामगंगा कॉलोनी, थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र लेकर पहुंची। जैसे ही आरोपी ने एक स्थान बताकर पुलिस को वहां ले गया, उसी दौरान उसने पहले से छुपाकर रखे लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर अचानक फायर झोंक दिया।
इलाके में मची अफरा-तफरी
अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकलने की कोशिश करने लगा। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी मौके पर गिर पड़ा और उसकी फरारी की कोशिश नाकाम हो गई।
तमंचा और कारतूस बरामद
मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां कड़ी पुलिस निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
कस्टडी में भी दिखा आपराधिक मिजाज
पूजा राणा हत्याकांड में पहले ही हत्या की वारदात से सनसनी फैली हुई थी, अब आरोपी द्वारा पुलिस कस्टडी में फायरिंग और फरारी की कोशिश ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…
बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…
पीलीभीत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन और आईजीआरएस (IGRS) जनशिकायतों के त्वरित निपटारे…
पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज…
बरखेड़ा : थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के…
बरखेड़ा। कस्बा के वार्ड नं 10 निवासी मो० खुर्शीद पुत्र मकसूद अहमद ने जिलाधिकारी को…