बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने जिलाधिकारी बरेली के आदेश पर शातिर सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को जिला बदर करने की कार्रवाई की है। वर्ष 2025 में थाना बारादरी क्षेत्र में सक्रिय सट्टा किंग कहे जाने वाले जगमोहन उर्फ तन्नू पुत्र राजकुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला गंगापुर थाना बारादरी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत चलानी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी।
जिलाधिकारी के न्यायालय द्वारा सम्यक विचार एवं अभियुक्त को बचाव का अवसर प्रदान करने के उपरांत यह पाया गया कि जगमोहन उर्फ तन्नू एक गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके आधार पर उसे 6 माह के लिए जनपद बरेली से निष्कासित किए जाने का आदेश पारित किया गया।
आदेश के अनुपालन में 24 जनवरी को थाना बारादरी पुलिस ने क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में उनकी उपस्थिति में ढोल-मंजीरे के साथ अभियुक्त को बरेली-पीलीभीत बॉर्डर पर ले जाकर जिला बदर की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
पुलिस ने अभियुक्त को सख्त चेतावनी दी कि यदि 6 माह की अवधि में वह बरेली जनपद की सीमा में प्रवेश करता है तो तत्काल गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त के विरुद्ध अब तक थाना बारादरी व कोतवाली में कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी शामिल है।
बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा…
अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर 'हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा'…
पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल, शत्रु संपत्ति और श्मशान भूमियों पर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…