Advertisement

home

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, योगी सरकार का बड़ा एक्शन

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। गणतंत्र दिवस के दिन नाराजगी जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कदम उठाया है। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों से असहमति जताते हुए अपना इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित रेगुलेशन 2026 को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े घटनाक्रम और उनके शिष्यों (बटुकों) के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी उन्होंने विरोध दर्ज कराया था।

सूत्रों के अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ शिखा पकड़कर मारपीट किए जाने की घटना को लेकर भी सिटी मजिस्ट्रेट ने गंभीर आपत्ति जताई थी। इन्हीं कारणों को आधार बनाते हुए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

हालांकि, शासन स्तर पर इसे अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा गया, जिसके चलते सरकार ने इस्तीफा स्वीकार करने के बजाय निलंबन की कार्रवाई की। फिलहाल पूरे मामले पर शासन की ओर से विस्तृत आदेश जारी कर दिए गए हैं और आगे की विभागीय कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

Express views

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

20 hours ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

3 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

4 days ago