Advertisement

home

बरेली : मामूली विवाद में चाकूबाजी, तीन दिन बाद युवक की मौत

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों द्वारा चाकू से किए गए हमले में घायल युवक की तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग चलती रही, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Express views

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

15 hours ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

1 day ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

3 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

4 days ago