Advertisement

home

परिवारिक विवाद में रिश्तों का कत्ल, पोते ने दादा की ईंट मारकर की हत्या

बरेली। मोहल्ला शाहगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पोते राजू पुत्र मिश्रीलाल ने अपने ही दादा मुन्नालाल पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दादा-पोते के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। इसी दौरान राजू ने मुन्नालाल के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से बहेड़ी के मोहल्ला शाहगढ़ में शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात बता रहे हैं।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

15 mins ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

1 hour ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

3 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

12 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

15 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

16 hours ago