Advertisement

home

प्रीपेड मीटर और मनमानी के खिलाफ बरखेड़ा व्यापार मंडल के द्वारा सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।बिजली विभाग की कार्यप्रणाली, प्रीपेड मीटर की विसंगतियों और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बरखेड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए बरखेड़ा खंड विकास अधिकारी (BDO) को ज्ञापन सौंपकर कारवाही की मांग की।जिलाध्यक्ष एमए जिलानी के निर्देश पर मुख्यमंत्री को एक 19 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। नगर महामंत्री हरीश भारती,जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने खंड विकास अधिकारी (BDO) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रीपेड मीटर व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि प्रीपेड मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं की पुरानी जमा सिक्योरिटी राशि वापस की जाए और प्रीपेड व्यवस्था में फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त कर शुद्ध उपभोग (जितनी बिजली खर्च, उतना बिल) आधारित बिलिंग की जाए।साथ ही, बंद मकानों पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन ने विभागीय पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मीटर बदलते या चेक करते समय मौके पर ही सीलिंग सर्टिफिकेट देना अनिवार्य किया जाए।ज्ञापन देने वालों में नगर महामंत्री हरीश भारती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस,युवा विंग जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी,राजेश सक्सेना,शेर सिंह राठौर,अमन अंसारी,
जगजीवन भारती,लक्ष्मीकांत भोजवाल,इलयास, मुकेश कुमार,अकील अहमद,सौरभ गंगवार,रईश अंसारी आदि रहे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

11 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

14 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

15 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago