पीलीभीत। शहर की एक कॉलोनी में संचालित सोलर पैनल एवं बैटरी के गोदाम को लेकर स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके मकान के पीछे कपिलजीत सिंह चावला का सोलर पैनल और बैटरी का गोदाम संचालित किया जा रहा है, जहां आए दिन भारी लोडेड ट्रकों का आना-जाना लगा रहता है। ट्रकों की आवाजाही के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और आसपास के घरों के सामने खड़े वाहनों को भी खतरा बना रहता है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गोदाम संचालकों से आपत्ति जताने पर अभद्र व्यवहार किया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूर्व में उनके घर के बाहर लगे कैमरे भी तोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी लोगों का लगातार आवागमन रहने से परिवार, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवासीय क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
अब देखना होगा नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…