Advertisement

home

पीलीभीत: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर की छत पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र के देशनगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अनिल पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उक्त प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। यह कार्यालय वेद कश्यप द्वारा संचालित किया जाता है, जानकारी के मुताबिक वेद कश्यप ने पुलिस विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद प्रोपर्टी व्यवसाय शुरू किया था।

स्थानीय लोगों ने सुबह दफ्तर की छत से बाहर की ओर शव लटका देखा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक के छोटे भाई सुनील ने वेद कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया है। उनका कहना है कि यह सुनियोजित हत्या है। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।

सुनील के अनुसार अनिल ने कुछ समय पहले काम छोड़ दिया था, लेकिन शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उसे फोन कर कार्यालय बुलाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली।

कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

तीन दिवसीय मेला श्री राम नवमी महोत्सव का हुआ समापन

बरखेड़ा। 125वर्ष प्राचीन कस्बा बरखेड़ा में तीन दिवसीय मेला श्री राम नवमी महोत्सव का समापन…

2 days ago

शांति और खुशहाली के लिए गायत्री परिवार ने निकाली कलश यात्रा

बरखेड़ा। आज रविवार को दोपहर  3बजे से शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री परिवार ब स्थानीय सदस्यों…

2 days ago

पल्लवी पटेल का डबल इंजन की सरकार पर तीखा हमला, जातिगत जनगणना और स्कूल बंदी पर उठाए सवाल

बरेली। पल्लवी पटेल शनिवार को बरेली जनपद के मीरगंज पहुंचीं, जहां आयोजित एक कार्यक्रम में…

2 days ago

125वें प्रसिद्ध श्री रामनवमी महोत्सव मेले का विधायक ने किया फ़ीता काटकर उदघाटन

बरखेड़ा।आज शुक्रवार को रात्रि 9बजे कस्बा बरखेड़ा में मेला मैदान पर  125वें प्रसिद्ध मेला श्री रामनवमी…

3 days ago

इंसानियत शर्मसार: चलते वाहन से फेंका नवजात का शव, अवैध क्लीनिकों के मकड़जाल पर उठे सवाल

विमलेश कुमार@express views बीसलपुर (पीलीभीत): क्षेत्र में भ्रूण हत्या और नवजात शिशुओं को ठिकाने लगाने…

3 days ago

पुलिस मुठभेड़ मे चार गौ तस्कर गिरफ्तार, दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल, एक पुलिस कर्मी भी घायल

गौ तस्करो के पास से तमंचा कारतूस और गौ वध करने के उपकरण बरामद बरेली।…

4 days ago