Advertisement

home

दबंगों ने युवक को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

बरेली । थाना क्षेत्र के गांव अगरास में दबंगों द्वारा एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक गांव अगरास निवासी शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दबंग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बिना किसी बात के उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग ललकारते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल शाहिद को करीब तीन बजे थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

7 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago