बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय मीना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ईसाइयों की पुलिया के पास सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
मीना कुमारी पत्नी चंद्रपाल मूल रूप से थाना आंवला क्षेत्र के गांव कंदरपुर की रहने वाली थी। उनकी ससुराल थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव महोबा में थी । बताया जा रहा है कि वैवाहिक विवाद के चलते वह पिछले करीब 12 वर्षों से पति से अलग रह रही थी। वर्तमान में वह थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहती थी। परिजनों के अनुसार पति से विवाद के कारण उन्हें कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा था, जिसके चलते वह स्वयं अस्पताल नर्स का कार्य कर कर अपना जीवन यापन कर रही थीं इस समय घर पर रह रही थी नौकरी नहीं कर रही थी।
मीना कुमारी ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ था और किसी अस्पताल में नौकरी की तलाश में थीं। गुरुवार सुबह भी वह स्कूटी से इसी सिलसिले में जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही हैं।
बाइट। परिजन
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…