पीलीभीत।अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दू संगठन के अनुसार, मखदूम खां अमरिया क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे का संचालन करते हैं। संगठन का आरोप है कि भट्ठे पर कार्यरत हिंदू मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई गई। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि यह मामला केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक प्रकृति का है।
महासभा ने प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। संगठन का दावा है कि मामले में केवल धारा 151 के तहत की गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और इससे मजदूरों में व्याप्त भय समाप्त नहीं हुआ है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी के राजनीतिक प्रभाव के कारण प्रशासन अपेक्षित कठोरता नहीं दिखा रहा।
संगठन ने मांग की है कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोष सिद्ध होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वह जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…
बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…
मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…
Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…
पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…