बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर गृहस्वामी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात हमलावर घर में जबरन घुस आए और नकदी व कीमती सामान समेटने लगे। इसी दौरान घर के मुखिया जोगेंद्र सिंह (40) पुत्र दीपचंद ने उनका विरोध किया। बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से जोगेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक पेशे से सब्जी विक्रेता थे और परिवार का भरण-पोषण इसी से करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…
बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…
बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…
बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…
बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…