Advertisement

home

झुमका तिराहे पर रोलर की टक्कर से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

बरेली । नेशनल हाईवे पर झुमका तिहारी के पास रोड पर कार्य कर रहे रोलर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर की कोतवाली मिलक के गांव धरमपुरा निवासी नन्हे लाल और उनकी पत्नी उर्मिला बाइक से सीबीगंज क्षेत्र के गांव मथुरापुर अपनी ससुराल गए थे, वहां से शुक्रवार को देर शाम अपने घर मिलक वापस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे झुमका तिराहे से निकलने के बाद नव निर्मित रोड पर कार्य कर रहे रोलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे (दंपति) पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत घोषित कर दिया। और उनकी पत्नी उर्मिला को अस्पताल में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने घायल परिजनों के घर फोन कर घटना की सूचना दी। और मृतक नन्हे लाल का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Express views

Recent Posts

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

2 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

17 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

2 days ago