Advertisement

home

ट्रेन से कटकर युवती की हुई दर्दनाक मौत

बरेली ।शनिवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में एक 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना धनेटा रेलवे हाल्ट के पास खंभा संख्या 1332/8 और 1332/10 के बीच रामपुर बरेली रेलखंड पर हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, और क्षत विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात सुचारू कराया। कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य कर दी गई। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृतका (धनेटा) गोविंदपुरा बल्लिया गांव की निवासी थी और चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी और छोटी बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम हैं।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तथा मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago