Advertisement

home

कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचा मृत कैदी का शव, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

बरखेड़ा। पांच दिन पूर्व जेल में उपचार के दौरान मृत कैदी सर्वेश का शव मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गांव ज्योरहा कल्याणपुर पहुंचा। संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए थे। बरखेड़ा, दियोरिया और बीसलपुर थानों की पुलिस के साथ बरेली जेल के डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडेय और क्षेत्राधिकारी बीसलपुर प्रगति चौहान मौके पर मौजूद रहे।

शव गांव पहुंचने पर मृतक के घर पर तत्काल कोई परिजन मौजूद नहीं मिला। पास के गांव सिमरिया ताराचंद में रहने वाली उसकी बहन उर्मिला घर के बाहर मिलीं। भाई का शव देखते ही वह बिलख पड़ीं। प्रशासनिक अधिकारी परिजनों के आने का इंतजार करते रहे।

बताया जाता है कि सर्वेश दुष्कर्म के आरोप में बरेली जेल में सजा काट रहा था। परिजनों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्होंने जेल प्रशासन से निजी खर्च पर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मांगी थी और इस संबंध में जिला व प्रदेश स्तर के अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी। आरोप है कि समुचित उपचार न मिलने के कारण 19 फरवरी की रात लखनऊ के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

मौत के बाद से ही परिजन जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago