Advertisement

home

भाजपा ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा,पीलीभीत समेत 11 जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष


लखनऊ: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश के 11 महत्वपूर्ण जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर काशी और गोरखपुर क्षेत्र तक के नाम शामिल हैं।

पीलीभीत में गोकुल प्रसाद मौर्य को कमान
ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीलीभीत जिले में गोकुल प्रसाद मौर्य को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्थानीय राजनीति में इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, जिससे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा भरने की कोशिश की जाएगी।

पश्चिमी क्षेत्र में चार जिलों में कमान बदली गई है। शामली की जिम्मेदारी रामजीलाल कश्यप को, अमरोहा में उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर में अजीत सिंह राणा और बागपत में नीरज शर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अवध क्षेत्र में लखीमपुर खीरी से अरविंद गुप्ता, गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी और अयोध्या (जिला) से राधेश्याम त्यागी को चुना गया है। वहीं अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र में मिर्ज़ापुर से लाल बहादुर सरोज और सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को संगठन का नेतृत्व सौंपा गया है।

Express views

Recent Posts

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

8 hours ago

घर में घुसकर दो सगे भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान

बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)।मामूली बात के चलते घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर दो सगे…

11 hours ago

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

1 day ago

प्यार किया तो डरना क्या, बना हकीकत का किस्सा, कलेक्ट्रेट गेट पर फूट-फूटकर रोई प्रेमिका

बरेली। प्यार और मोहब्बत की कहानियां अक्सर फिल्मों और गीतों में सुनने को मिलती हैं,…

2 days ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

2 days ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

2 days ago