बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के गाँव टियूलिया में आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। यहाँ के निवासी जयवीर और तीन अन्य किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गाँव के ही कुछ लोगों ने उनकी करीब 50 बीघा में खड़ी पालेज (ककड़ी, तरबूज) की फसल को रात के अंधेरे में पूरी तरह नष्ट कर दिया
पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत और भारी लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन 4 मार्च की रात रंजिशवश इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…