पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील अमरिया में ‘तहसील संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने स्वयं उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने प्रत्येक फरियादी की बात को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
इस दौरान जनपद के लगभग सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…