Advertisement

home

पीलीभीत: प्रेम प्रसंग में बाधक बने ग्रंथी पति पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराया जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार


पूरनपुर, पीलीभीत। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पीलीभीत पुलिस ने ग्रंथी पति पर जानलेवा हमला करने वाली धोखेबाज पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के चलते रची गई इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

प्रेम प्रसंग बना हमले की वजह
पुलिस के अनुसार, शाहजहाँपुर जनपद के थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम कजरा निवासी हरविंदर सिंह (पेशे से ग्रंथी) पर बीते दिनों जानलेवा हमला हुआ था। जांच में सामने आया कि हरविंदर की पत्नी गुरजीत कौर का कुलदीप सिंह उर्फ सोनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवैध संबंध में पति को कांटा समझते हुए पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नौकर राकेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उन पर घातक हमला करवाया।

कडेर चौराहे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पूरनपुर पुलिस ने सटीक सूचना पर कडेर चौराहे से तीनों आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ सोनी,राकेश,गुरजीत कौर को गिरफ्तार किया है।

सीओ पूरनपुर ने किया घटना का खुलासा
क्षेत्राधिकारी (CO) पूरनपुर प्रतीक दहिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमले में घायल हरविंदर सिंह की स्थिति गंभीर है और उनका उपचार बरेली के मेडीसिटी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का बरमा (गड्ढा खोदने वाला उपकरण) बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 61 (2) बीएनएस (BNS) की वृद्धि की गई है।

साजिश का खुलासा करने वाली टीम में पवन कुमार पांडे (प्रभारी निरीक्षक, थाना पूरनपुर),मनोज कुमार यादव (उप निरीक्षक), कास्टेबल सुनील कुमार, मनीष यादव, अमित पाल,महिला कांस्टेबल करुणा निधि शामिल रहे।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago