पीलीभीत । जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर विराम लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) विकास कुमार ने शनिवार को जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे जनता को भ्रम से बचाने के लिए पंपों पर सूचनात्मक पोस्टर और पम्प्लेट चस्पा करें।
अफवाहों के कारण बढ़ रही अनावश्यक भीड़
कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी की झूठी अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण आम जनता अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रही है, जिससे ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि लोगों को जानकारी दें कि पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही सभी खबरें पूरी तरह से तथ्यहीन और निराधार हैं। देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और इसकी सप्लाई चैन पूरी तरह से सामान्य है।
बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…
रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…