बरेली (उत्तर प्रदेश): जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहपुरा जागीर में सिरसा नदी (किच्छा-भाखड़ा नदी संगम) में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहराई में जाने के कारण डूबने लगे। इस हादसे में तीन बच्चों को ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचा लिया, लेकिन एक 11 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के चार बच्चे प्रवीण कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन— घर से पास ही स्थित किच्छा-भाखड़ा नदी के संगम पर नहाने गए थे। नहाते समय चारों बच्चे अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दीपक, बॉबी और विपिन को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।
चौथे बच्चे, 11 वर्षीय प्रवीण कुमार, का कोई सुराग न मिलने पर तत्काल फतेहगंज थाना पुलिस और मीरगंज एसडीएम को सूचना दी गई। अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई।
काफी खोजबीन के बाद, प्रवीण कुमार का शव घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर पंवारिया गांव के पास नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीन बच्चों को बचा लिया गया है, जबकि एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। परिजनों को सांत्वना दी जा रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जैसे ही प्रवीण की मौत की खबर उसके घर पहुँची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…