Advertisement

home

शातिर अपराधी इमरान जिला बदर; पुलिस ने उत्तराखंड बॉर्डर पर ले जाकर छोड़ा


बरेली (उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक शातिर अपराधी इमरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर (Externed) कर दिया गया है
पुलिस प्रशासन के आदेशानुसार, बहेड़ी पुलिस ने अपराधी इमरान को हिरासत में लिया और उसे जिले की सीमा से बाहर उत्तराखंड के बॉर्डर पर ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने मुनादी के जरिए क्षेत्र के लोगों को भी इस कार्रवाई से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार, इमरान बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर का रहने वाला है। उसकी आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए खतरे को देखते हुए प्रशासन ने उसे निर्धारित अवधि के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया था।
पुलिस ने अपराधी को सख्त हिदायत दी है कि यदि वह जिला बदर की अवधि के दौरान जिले की सीमा के भीतर कहीं भी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago