बरखेड़ा (पीलीभीत): जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक दबंग युवक द्वारा नाबालिग किशोरी को उसके घर से अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे, तो परिजनों ने न्याय देने के बजाय उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
कस्बा बरखेड़ा के एक वार्ड निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घटना 8 मार्च की रात करीब 10 बजे की है। कस्बे का ही एक दबंग युवक उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से उठा ले गया।
बेटी के गायब होने की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित पिता आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे, तो वहाँ स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि युवक के पिता और भाई ने पीड़ित के साथ अभद्रता की, गंदी-गंदी गालियां दीं और दोबारा शिकायत करने या पुलिस के पास जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर वहां से खदेड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बरखेड़ा थाना प्रभारी ने पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की छानबीन शुरू कर दी है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…