बरखेड़ा (पीलीभीत): जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक दबंग युवक द्वारा नाबालिग किशोरी को उसके घर से अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे, तो परिजनों ने न्याय देने के बजाय उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
कस्बा बरखेड़ा के एक वार्ड निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घटना 8 मार्च की रात करीब 10 बजे की है। कस्बे का ही एक दबंग युवक उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से उठा ले गया।
बेटी के गायब होने की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित पिता आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे, तो वहाँ स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि युवक के पिता और भाई ने पीड़ित के साथ अभद्रता की, गंदी-गंदी गालियां दीं और दोबारा शिकायत करने या पुलिस के पास जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर वहां से खदेड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बरखेड़ा थाना प्रभारी ने पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की छानबीन शुरू कर दी है।
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…
पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…
बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…
पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…