Advertisement

home

पुलिस और पूर्ति विभाग की छापे मारी में एक घर से 15 घरेलू गैस सिलेंडर किए बरामद,एक खाली 14 भरे हुए, पूर्ति विभाग कार्यवाई में जुटा

बरेली । प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान मौके से 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पूर्ति विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसडीएम मीरगंज को सूचना मिली कि गांव नौसना निवासी नाजिर पुत्र जहीर अहमद बिना किसी वैध अनुमति के घरेलू गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
दोपहर करीब 3:15 बजे पूर्ति लिपिक आयुष शर्मा और थाना मीरगंज के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। इस दौरान आरोपी की दुकान से एलपीजी कंपनी के कुल 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 14 भरे हुए और एक खाली सिलेंडर शामिल था।
पूछताछ में आरोपी नाजिर ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध कागजात के घरेलू गैस सिलेंडरों की खरीद और बिक्री कर रहा था। बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर सुरक्षित रखने के लिए ‘जय माता दी गैस एजेंसी’ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश-2000 का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि अवैध गैस कारोबार से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, वहीं यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

8 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago