Advertisement

home

प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, 32 मिनट का वीडियो वायरल


बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने कथित रूप से प्रेमिका से मिले धोखे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा और आरोपों का विस्तार से जिक्र किया है।
वीडियो में विजय राठौर ने कहा कि वह कैंट क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने बताया कि करीब दो साल पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में उसकी मुलाकात वंशिका नागर नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। युवक का दावा है कि युवती ने शादी के लिए हामी भी भरी थी, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और कहीं और रिश्ता तय हो गया।
विजय ने वीडियो में कहा कि युवती की शर्तों को पूरा करने के लिए उसने नोएडा की एक कंपनी में नौकरी भी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया। युवक ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उसके अपने परिवार के लोग भी उसके साथ खड़े नहीं हुए और उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
वीडियो में युवक ने अपने बड़े भाई, युवती के परिजनों और कुछ अन्य लोगों पर मारपीट व मानसिक दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उसने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
आत्महत्या से पहले विजय ने वीडियो में अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की और कहा कि उसका वीडियो बरेली के एसएसपी और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और मामले में सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

8 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago