Advertisement

home

लखनऊ: नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में पुलिस ने नकली और प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में नामी कंपनियों की नकली सिगरेट और प्रतिबंधित विदेशी ब्रांड के करीब 4480 डिब्बे बरामद किए हैं,जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपी ITC जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर बाजार में घटिया और नकली सिगरेट की सप्लाई कर रहे थे। बरामद खेप में ESSE Lights, ESSE Gold, Marlboro, Advance और Gold Flake जैसी ब्रांडेड सिगरेट के पैकेट शामिल हैं। इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस ने बेहद फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया; पुलिस टीम ने खुद ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क साधा और जैसे ही आरोपी सिगरेट की डिलीवरी देने पहुंचे,पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह न केवल सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा था, बल्कि प्रतिबंधित सिगरेट के जरिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी बड़ा खिलवाड़ कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (COTPA) समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago