Advertisement

home

सड़क निर्माण कार्य में बाधा पड़ रहे अवैध कब्जों को नगर पंचायत में जेसीबी मशीन से तोड़ा

बरेली । नगर पंचायत द्वारा कस्बे की मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड डालने में बांधा पड़ रहे अवैध निर्माण को नगर पंचायत ने बुलडोजर चलवा कर तोड़वा दिया। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि कस्बे की मेन बाजार से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक (सड़क) सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा उस जगह पर दोनों ओर मकान मालिकों और दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था, उन लोगों को नोटिस देने के बाद भी खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुधवार को दोपहर में नगर पंचायत कर्मियों ने रोड पर किया गया (अवैध कब्जा) अतिक्रमण बुलडोजर से हटा दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि नगर के मोहल्ला अंसारी, कपड़ा बाजार कुम्हारों वाले चौक तक सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पंचायत के द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड डालना प्रस्तावित किया गया है। रोड के दोनों ओर बने मकान मालिकों और दुकानदारों ने अपने घर के सामने आगे तक स्लिप और पैड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। रोड स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने करीब करीब 15 दिन पहले सभी अतिक्रमण कारियों से खुद पैड़ी और सिल्प तोड़ने का नोटिस दिया था। साथ ही तीन दिन पहले माइक से अलाउंस भी कराया था। इसके बाबजूद लोगो ने अपने घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया।जिस कारण बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने रोड के दोनों घरों के सामने मौजूद सिल्प और पैड़ी जेसीबी मशीन से तोड़ दी। रोड के चौड़ी करण के कारण किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया। इस दौरान चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद हुसैन उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, सभासद जाकिर हुसैन एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago