Advertisement

home

कार की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाइवे के उनासी चौराहे पर अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से रोड पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध पवन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वृद्ध किसी होटल पर चौकीदारी की नौकरी करते थे।और होटल पर ही जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गांव औंध निवासी पवन कुमार (60) हाइवे पर मौजूद एक होटल पर चौकीदारी की नौकरी करते थे।बुधवार देर शाम रोज की तरह वह साइकिल के द्वारा होटल जा रहे थे।हाइवे बाईपास पर मौजूद उनासी चौराहे पर रोड पार करते समय मीरगंज की ओर से फरीदपुर को जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी।कार में साइकिल समेत वृद्ध फंसकर करीब सौ मीटर तक घसीटते चले गए।जिससे उनका सिर और धड़ अलग हो गया।प्रधान राहुल सिंह के मुताबिक इनकी शादी नहीं हुई थी।तीन भाइयों में यह बीच के है।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।चालक भी पुलिस हिरासत में है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।कार और चालक भी कब्जे में है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago