Advertisement

home

पीलीभीत: स्टॉक भरपूर पर बुकिंग सिस्टम ‘ब्लॉक’, एलपीजी के लिए मची अफरा-तफरी; व्यापार मंडल ने डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

पीलीभीत । जनपद में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर एक अजीबोगरीब विरोधाभास की स्थिति पैदा हो गई है। जहाँ एक ओर प्रशासन और गैस एजेंसियां पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर डिजिटल बुकिंग सिस्टम के फेल होने से आम उपभोक्ता एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। स्थिति यह है कि एजेंसियां बिना बुकिंग के सिलेंडर दे नहीं रहीं और तकनीकी खामी के कारण बुकिंग हो नहीं पा रही है।

तकनीकी विफलता ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

शहर की लगभग सभी प्रमुख गैस एजेंसियों के पास एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि पिछले कुछ समय से गैस कंपनियों के सभी आधिकारिक बुकिंग नंबर ‘ब्लॉक’ आ रहे हैं। नियमानुसार, गैस एजेंसी संचालक बिना वैध बुकिंग के सिलेंडर जारी नहीं कर सकते। इस तकनीकी संकट ने जनता के बीच भारी संशय और भारी किल्लत जैसा माहौल पैदा कर दिया है।

जनता की इस भारी परेशानी को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने जनपद वासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि समस्या केवल बुकिंग सिस्टम की तकनीकी खराबी के कारण है।जिलानी ने कहा कि जब स्टॉक उपलब्ध है, तो केवल सॉफ्टवेयर या तकनीकी बाधाओं के कारण जनता को परेशान करना न्यायसंगत नहीं है। इस तकनीकी विफलता को तत्काल दूर कर भ्रम की स्थिति को खत्म किया जाना चाहिए।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

21 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

1 day ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

2 days ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

3 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

3 days ago