Advertisement

home

अलविदा की नमाज को लेकर बरेली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात


बरेली। रमजान के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज को लेकर बरेली में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
मानुष पारीक के नेतृत्व में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र चंद्र गौतम समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने स्पष्ट किया कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और केवल परंपरागत स्थानों पर ही नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शहर की प्रमुख मस्जिदों जामा मस्जिद किला, नौमहला मस्जिद, आला हजरत मस्जिद और दरगाह आला हजरत पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं नगर निगम ने भी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर दी है, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

23 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago