पीलीभीत | शुक्रवार को नकटादाना स्थित केजीएन 2 समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवाद के प्रखर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया ‘धनश्री’ की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की नींव ही गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर कमजोर वर्ग के हितों पर टिकी है। उन्होंने चौरसिया जी को याद करते हुए कहा, “शिवदयाल चौरसिया जी का राजनीतिक जीवन सादगी, समाज सेवा और जनसमर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया।
कार्यक्रम में संजय सिंह यादव,ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट,धनपति वर्मा एडवोकेट, रमेश राजा, सतीश चंद्र वर्मा,भगवानदीन वर्मा, निशान अहमद, रामौतार वर्मा,ठाकुर मीता सिंह, मानवेंद्र सिंह यादव, रामस्वरूप पाल,चंद्रप्रकाश, जसपाल सिंह यादव, रानू पाण्डे एडवोकेट, रामू आदि उपस्थित हुए।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…