Advertisement

home

भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, ब्रह्मस्वरूप वर्मा बने अध्यक्ष

अवनीश श्रीवास्तव@express views
पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को शहर के भारत मुकुट वेंकट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मंत्री देव वर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारी आर.पी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके उपरांत संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगरी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अधिवेशन में जिला अध्यक्ष साधुराम दिवाकर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नई टीम के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ब्रह्मस्वरूप वर्मा को जिला अध्यक्ष और शेर सिंह चौहान को जिला मंत्री चुना गया।
नई कार्यकारिणी में साधुराम दिवाकर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सूरज अग्निहोत्री, शीशपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा तथा विजय राजपूत को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। योगेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष तथा नंद किशोर कश्यप को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
संयुक्त मंत्री पद पर अमरेश कुमार, ओमकार सिंह, बृजलाल और राजकुमार को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजकुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी और बृजेश कुमार को ऑडिटर बनाया गया है।
अधिवेशन के समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और मजदूर वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत; दीवानी न्यायालय समेत पूरनपुर और बीसलपुर में होगा वादों का निस्तारण

पीलीभीत। जनपद में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और जनता को त्वरित न्याय…

4 hours ago

पीलीभीत के जतीपुर झड़प में घायल के इलाज में देरी को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अवनीश श्रीवास्तव@express views पीलीभीत। जतीपुर क्षेत्र में 12 मार्च को दो समुदायों के बीच हुई…

6 hours ago

अलविदा की नमाज को लेकर बरेली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बरेली। रमजान के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज को लेकर बरेली…

6 hours ago

पीलीभीत: सपा कैंप कार्यालय पर मनाई गई पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती

पीलीभीत | शुक्रवार को नकटादाना स्थित केजीएन 2 समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को…

7 hours ago

पीलीभीत: स्टॉक भरपूर पर बुकिंग सिस्टम ‘ब्लॉक’, एलपीजी के लिए मची अफरा-तफरी; व्यापार मंडल ने डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

पीलीभीत । जनपद में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर एक अजीबोगरीब विरोधाभास की…

1 day ago

कार की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाइवे के उनासी चौराहे पर अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से रोड पार…

2 days ago