Advertisement

अंतरराष्ट्रीय

पीलीभीत: हिन्दू महासभा की बैठक में भरी हुंकार; संगठन विस्तार, गौ रक्षा और युवाओं के रोजगार पर बनी रणनीति

राकेश सक्सेना@express views

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार देर शाम शहर के उर्मिल बारात घर में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, समाज सेवा, गौ रक्षा और विशेष रूप से जिले के युवाओं के लिए रोजगार जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि पीलीभीत के युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से वार्ता की गई है। उन्होंने मांग की है कि भरा पचपेड़ा में स्थापित होने वाली नई फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। पंकज शर्मा ने स्पष्ट किया कि संगठन युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संजीव मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष) ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचें ताकि हिन्दू समाज को एकजुट और जागरूक किया जा सके।

मयंक जायसवाल (जिला महामंत्री) ने आने वाले समय में बड़े स्तर पर ‘सदस्यता अभियान’ चलाने और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय करने की बात कही।

बैठक का सफल संचालन बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी एवं नगर महामंत्री अवनीश रतन ने किया। अंत में नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयुष सक्सेना, हरिओम मिश्रा, शलभ गंगवार, विपुल पांडेय, रवि जायसवाल, अमन संजोग, अनिल वंशवाल, प्रकाश अग्निहोत्री, कमल कश्यप, राहुल देव, जितेंद्र मौर्य, चेतन श्रीवास्तव सहित पूरनपुर से नगर अध्यक्ष अवलोक मिश्रा, विकास गुप्ता और जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

13 hours ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

13 hours ago

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…

13 hours ago

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…

15 hours ago

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…

17 hours ago

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…

17 hours ago