Advertisement

home

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ किया ढेर,  सास और साले पर चाकू से किया था हमला सास और साले की हुई थी मौत,पत्नी गम्भीर घायल

बरेली ।इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सहारा ग्राउंड के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे अस्पताल में डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने सोमवार को रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान अपनी सास आसमा और साले आदिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी साइमा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। वही पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया, ईलाज के अस्पताल ले जाया गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी की डबल मर्डर का आरोपी व्यक्ति गाँव में घूम रहा है, पुलिस टीम ने इसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की गोली लगने के बाद मौत हो गयी। मुठभेड़ में आरोपी से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

Express views

Recent Posts

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

4 hours ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

20 hours ago

​पीलीभीत: कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार अवैध तलवार व औजार बरामद

​ 1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी हाईवे पर ट्रकों की…

1 day ago

घरेलू विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…

1 day ago

पानी से हड़कम्प,एक बच्चा सहित 2 डूबे

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…

1 day ago

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तहसील में धरना देगी हिन्दू महासभा

भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…

1 day ago