Advertisement

home

पति पत्नी के बीच लम्बे समय से चल रहे झगड़े को बुलाई गई पंचायत में पति ने छुरी से किया हमला सास और साले की दर्द नाक मौत, पत्नी गम्भीर घायल आरोपी मौके से फरार पुलिस तलाश में जुटी

फ़ाइल फोटो:मृतक

बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में रविवार को पति-पत्नी के विवाद के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां रहने वाले अफसर पुत्र सरवर खां ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी सास आसमा और साले आदिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी साइमा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अफसर की शादी करीब नौ वर्ष पहले उसकी चचेरी बहन साइमा से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच दो बार पंचायत के जरिए समझौता कराया जा चुका था।

बताया जा रहा है कि साइमा पिछले कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी। रविवार को दोनों पक्षों को फिर से समझौते के लिए बुलाया गया था। बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और पहले से तैयारी कर आए अफसर ने अपने पास रखी छुरी निकालकर अपनी सास आसमा, साले आदिल और पत्नी साइमा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में आसमा और आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइमा गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पड़ोसी शहीद खां ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना इज्जतनगर पुलिस, एसपी सिटी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। साइमा कुछ दिनों से मायके में रह रही थी और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए बैठक चल रही थी। इसी दौरान अफसर ने अचानक छुरी निकालकर अपनी सास आसमा, साले आदिल और पत्नी साइमा पर हमला कर दिया। शहीद खां पड़ोसी व प्रत्यक्षदर्शी

इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी सास और साले पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी, जिनकी मृत्यु हो गई है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी चाकू से हमला किया है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पहले भी पंचायत के जरिए समझौता कराया गया था और आज भी उसी सिलसिले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली।

एसएसपी ने बताया कि जिस घर में घटना हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और जिस स्थान पर वारदात हुई वहां का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होने की संभावना है। पुलिस डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज की जांच करेगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

13 hours ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

13 hours ago

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…

13 hours ago

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…

15 hours ago

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…

17 hours ago

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…

17 hours ago