Advertisement

home

श्मशान भूमि की बदहाली को लेकर हिन्दू महासभा ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा मंगलवार को श्मशान भूमि की बदहाल स्थिति को लेकर गन्ना राज्यमंत्री एवं सदर विधायक संजय सिंह गंगवार को जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा के नेतृत्व में विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद की ग्राम सभाओं में स्थित श्मशान भूमि की अत्यंत दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अधिकांश गांवों में श्मशान भूमि वर्षों से उपेक्षित पड़ी हैं, जहां न तो नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर अवैध कब्जे भी हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने ग्राम चिड़ियादाह का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां श्मशान भूमि पर झाड़-झंखाड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण अंत्येष्टि के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करे तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हिन्दू महासभा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराने के बावजूद आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा श्मशान भूमि के संरक्षण, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन जनपद स्तर पर उनका पालन नहीं हो रहा है।
संगठन ने मंत्री से मांग की कि जनपद की सभी श्मशान भूमि की जांच कराई जाए, अवैध कब्जों को हटाया जाए, नियमित साफ-सफाई एवं समतलीकरण कराया जाए और मजबूत चहारदीवारी का निर्माण कराया जाए। साथ ही अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के लिए टीन शेड, बैठने एवं खड़े होने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कार्यों की पारदर्शिता के लिए वीडियो व फोटो के माध्यम से सत्यापन कराने की भी मांग रखी गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विषय जनभावनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंत्री से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर जनपद की जनता को राहत दिलाने की अपील की। संगठन ने यह भी कहा कि जनपद की अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी समय-समय पर ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री, युवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, राहुल राठौर, कृष्णा साहनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, अन्नू गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

4 hours ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

20 hours ago

​पीलीभीत: कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार अवैध तलवार व औजार बरामद

​ 1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी हाईवे पर ट्रकों की…

1 day ago

घरेलू विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…

1 day ago

पानी से हड़कम्प,एक बच्चा सहित 2 डूबे

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…

1 day ago

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तहसील में धरना देगी हिन्दू महासभा

भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…

1 day ago