Advertisement

home

मनरेगा व संविदा कर्मियों के भुगतान में देरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम का सौंपा ज्ञापन


बरेली। मंगलवार 17 मार्च को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बरेली महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों एवं संविदा कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला मनरेगा अधिकारी हबीब अंसारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों से भुगतान लंबित है, वहीं रोजगार सेवकों सहित संबिदा कर्मचारी को भी करीब 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खाते में हजारों करोड़ रुपये होने के बावजूद मजदूरों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। और उन्होंने आगे कहा कि सरकार मजदूरों का हक मारकर अपने चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश सचिव रवींद्र सहारा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों का भुगतान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में मुख्यरूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित राज शर्मा, एडवोकेट पूनम, दीप सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, नज़मी जोया खान, विनोद कुमार, सुरेश दिवाकर, तीर्थ मधुकर,सतीश चंद्रा, मोहम्मद शाकिर खान,आशीष रुस्तम, जितेंद्र बाबू, मनोज शर्मा, डॉक्टर सरताज हुसैन, एड. मोबीन अंसारी,प्रवीण उपाध्याय, रमेश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, जीशान अली खां, एम.के.घोष, मनोज शर्मा, जितेंद्र बाबू, योगेश जायसवाल, ज्ञानेश साहू, विपिन पटेल, जगदीश गंगवार,आमिर खान, मुजम्मिल हुसैन, पीयूष मैसी, आदि मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

7 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

10 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

11 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago