Advertisement

home

मामा की बाइक चोरी होने से आहत युवक ने बाग में लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के गांव अर्शियाबोझ में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपने मामा के घर आए एक 22 वर्षीय युवक ने मोटरसाइकिल चोरी होने के डर और मानसिक तनाव के चलते आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के थाना कांड के अंतर्गत ग्राम दिलावरपुर निवासी पिंकू (22 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र कुमार मंगलवार को अपनी ननिहाल अर्शियाबोझ आया था। बुधवार सुबह वह अपने मामा रामनरेश की बाइक लेकर दियोरिया थाना क्षेत्र के इलाहाबांश देवल में मेला देखने गया था। मेले में अचानक बाइक गायब हो गई, जिसे पिंकू काफी देर तक तलाशता रहा।

बाइक न मिलने पर पिंकू काफी परेशान हो गया। उसने बुधवार शाम करीब 7 बजे अपनी बहन नेहा को फोन कर बाइक चोरी होने की सूचना दी, जिसके तुरंत बाद उसका फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन पूरी रात उसे इलाहाबांश और आसपास के इलाकों में तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित उसके मामा के आम के बाग में एक पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पिंकू का शव लटका देखा। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक की बहन नेहा ने बताया कि भाई मोटरसाइकिल चोरी होने के कारण बेहद क्षुब्ध था और इसी डर की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव सौंपने की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद वे शव लेकर अपने पैतृक गांव दिलावरपुर चले गए। पुलिस फिलहाल चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी है।

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

1 day ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

1 day ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

1 day ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

1 day ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

3 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

3 days ago