रिपोर्ट – अवनीश श्रीवास्तव
पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा शनिवार देर शाम परमठ मंदिर परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकास श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने तथा नितिन सक्सेना को नगर पालिका परिषद में नामित सभासद बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे चित्रांश समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास श्रीवास्तव और नितिन सक्सेना अपने-अपने पदों पर रहकर समाज व क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान संरक्षक करुणाशंकर सक्सेना, विनय सक्सेना, रामजी नाथ सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, कोषाध्यक्ष विपिन सक्सेना, संजीव सक्सेना, राजीव मधुर, सौरभ सक्सेना, अमित सक्सेना, विश्वास प्रकाश सक्सेना, अमित जौहरी, मनोज वर्मा, राजीव सिन्हा, अनिल सक्सेना, आयुष सक्सेना, विक्रम सेन सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष कंचन सक्सेना, वर्षा सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…