Advertisement

home

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘मिस्टर पीलीभीत’ के वायरल वीडियो पर वाल्मीकि समाज का सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन

पीलीभीत। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने के चक्कर में विवादित टिप्पणी करना एक इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया है। वसीम रज़ा उर्फ ‘मिस्टर पीलीभीत 2.0’ द्वारा कथित रूप से वाल्मीकि समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल है। रविवार को इस मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब समाज के सैकड़ों लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

गैस चौराहे पर  किया चक्का जाम

रविवार दोपहर वाल्मीकि समाज के आक्रोशित लोग भारी संख्या में शहर के प्रमुख गैस चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने वसीम रज़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वायरल वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने जानबूझकर समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी वसीम रज़ा के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने व 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वसीम रज़ा चर्चा में आए हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में भी एक धर्मगुरु से जुड़े संवेदनशील मामले में उनके हस्तक्षेप के कारण काफी विवाद हुआ था। बार-बार विवादों में घिरने के कारण स्थानीय लोगों में उनके प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

6 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

10 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

10 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago