बरेली:जनपद बरेली में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आने पर 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह मामला मु0अ0सं0 230/2026 के तहत धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती। रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने बिना देरी किए कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया।
निलंबित पुलिसकर्मियों में 2 उपनिरीक्षक, 4 हेड कांस्टेबल और 1 कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, पप्पूराम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार के नाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौकशी के आरोपियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से माफी मांगते नजर आए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ढिलाई बरतने वाले कर्मियों और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…