Advertisement

home

UP कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने की CM युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक,एमएसएमई के लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

बरेली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शनिवार को बरेली पहुंचे, यहाँ उन्होंने आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने एमएसएमई के तहत ऋण वितरण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए 100 प्रतिशत गारंटी और ब्याज के साथ ऋण उपलब्ध करा रही है, ऐसे में बैंकर्स को लोन स्वीकृति में पूरा सहयोग करना होगा। उन्होंने 25 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम देते हुए मेगा लोन कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए। सचान ने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है।


वहीं खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच गैस संकट की आशंकाओं पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
सपा प्रमुख के मथुरा वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। 2017 से पहले प्रदेश अपराध का केंद्र था, जबकि अब इसमें 60 प्रतिशत तक कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

6 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

10 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

10 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago