Advertisement

home

गौशाला में आठ गाय मरने से मचा बबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह वृहद गौशाला में पिछले दो दिनों में आठ गाय मरने से ग्रामीणों  ने गौशाला चलाने वाली एन जी ओ संस्था के खिलाफ गौशाला पहुंच कर  प्रर्दशन किया।
प्रधान प्रतिनिधि दिगम्बर दयाल ने बताया पिछले दो दिनों में आठ गाय गौशाला में मरी है। भूसा में सरसों के तनों (तुरी)को मिक्स कर भूसा और सड़ा हुआ हरा चारा दिया जा रहा जिस कारण जानवर बीमार हो कर मर रहे हैं।
पशुचिकित्साधिकारी डॉ हरपाल ने गौशाला स्थित विजिट रजिस्टर पर चारा की कमी से कमजोरी ब हरा चारा 20से22दिन से गौशाला पर उपलब्ध नहीं बताया हैं जिसकी सूचना ऐन जी ओ को दी गई थी।
सोशल हेरिटेज फाउंडेशन लखनऊ द्वारा गौशाला को चारा आपूर्ति की जा रही है।
गौशाला में गौवंशीय पशुओं के मरने की भनक लगते ही उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ,मुख्य पशुचिकित्साधिकारी पीलीभीत खंड विकास अधिकारी ,वेदप्रकाश, पशुचिकित्साधिकारी डॉ हरपाल मौके पर जांच करने पहुंचे।गौशाला के स्टोर में सड़ा हुआ हरा चारा मौजूद मिला ।
लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनी इस गौशाला कापांच माह पूर्व इस वृहद गौशाला का उद्घाटन हुआ था ।
इस गौशाला में 381गौवंशीय पशु है जिसमें दो दिन में 8जानवर मृत हो गए । जबकि चार गौवंशीय पशु गम्भीर बीमार दिखे जिन्हें तत्काल इलाज शुरू किया गया।
जांच करने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने ऐन जी ओ को सप्लाई निरस्त कर ग्राम प्रधान के लिए गौशाला की देखरेख और व्यवस्था के निर्देश  बी डी ओ बरखेड़ा को देकर चारा में कोताही बरतने के लिए प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए एन जी ओ के तैनात सुपरबाइजर विशाल को पुलिस के सुपर्द कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
आज गुरुवार को दोपहर 1बजे के लगभग गौशाला पर ठेकेदार द्वारा पहुंचाए गए मिक्स भूसा की ट्राली को देख  उपजिलाधिकारी ने वापस करवाया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago