Advertisement

home

पुलिस मुठभेड़ मे चार गौ तस्कर गिरफ्तार, दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल, एक पुलिस कर्मी भी घायल

  • गौ तस्करो के पास से तमंचा कारतूस और गौ वध करने के उपकरण बरामद

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गौकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 2 घायलों सहित कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, पशु वध में प्रयुक्त उपकरण, नकदी व एक टेंपो वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार रात श्यामाचरण गोटिया क्षेत्र के जंगल में किच्छा नदी किनारे गौवंशीय पशु के वध की सूचना पर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर आरोपी वाहन को मोड़कर भागने लगे।
करीब 400 मीटर पीछा करने के बाद टेंपो फंस गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। अन्य दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, एक रिवॉल्वर, जिंदा व खोखा कारतूस, पशु वध के उपकरण, ₹10,000 नकद, तीन मोबाइल फोन और एक टेंपो बरामद किया है।
गौकशी गिरोह के फैजान निवासी इस्लामनगर, लईक निवासी जाफरपुर (दोनों घायल), सद्दाम निवासी राजा नगर और रवि निवासी श्यामाचरण गोटिया को गिरफ्तार किया गया है।
घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

7 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

8 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

8 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

9 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago