Advertisement

home

भ्रष्टाचार :बरखेड़ा के खिरकिया में मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

पीलीभीत/बरखेड़ा। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद अंतर्गत बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिरकिया में विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सरकार के मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खिरकिया में चल रहे निर्माण कार्य में मानकों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मौके पर देखा कि निर्माण में बालू की जगह देसी रेत का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही, सीमेंट की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार अपनी जेब भरने के चक्कर में गाँव की बुनियादी सुविधाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जहाँ एक ओर घटिया सामग्री से निर्माण जारी है, वहीं इसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार अवर अभियंता (JE) निर्माण स्थल से नदारद रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर ठेकेदार मनमानी कर रहा है। यदि समय रहते इन कार्यों की जांच नहीं हुई, तो सरकारी धन का दुरुपयोग होने के साथ-साथ भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago