विमलेश कुमार@express views
बीसलपुर (पीलीभीत): क्षेत्र में भ्रूण हत्या और नवजात शिशुओं को ठिकाने लगाने का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में बीसलपुर इलाके में एक चलते वाहन से नवजात के शव को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीसलपुर और आसपास के गांवों में घर-घर अवैध क्लीनिकों का जाल फैला हुआ है। चर्चा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक डॉ. आलमगीर के कथित संरक्षण में ये अवैध केंद्र बेखौफ संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बल्कि लिंग जांच और भ्रूण हत्या जैसे घिनौने अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहे हैं ये अवैध क्लीनिक? शिकायतों के बावजूद विभाग की चुप्पी का क्या अर्थ निकाला जाए? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार कर रहा है? घटना के बाद से इलाके के संभ्रांत नागरिकों में भारी रोष है। लोगों ने जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी क्लीनिक संचालकों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…