Advertisement

home

बरेली: ANTF की बड़ी कार्रवाई, 3.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन कुख्यात तस्कर गिरफ्तार


बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बरेली यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई है।

तख्तपुर गांव के पास से हुई गिरफ्तारी
ANTF की टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा-दातागंज रोड पर स्थित ग्राम तख्तपुर में घेराबंदी की। यहाँ से टीम ने परमानन्द, यशवीर और रविन्द्र नामक तीन तस्करों को दबोच लिया।

करोड़ों की हेरोइन और नकदी बरामद
तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 1 किलो हेरोइन 750 ग्राम (कीमत लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये),950 ग्राम (हेरोइन बनाने में प्रयुक्त होने वाला मिश्रण)नशीला पाउडर, 87,520 रुपये नगद,3 स्मार्ट फोन

2012 से फैला रखा था तस्करी का जाल
पूछताछ में तस्करों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पकड़े गए आरोपी साल 2012 से ही इस काले कारोबार में संलिप्त थे। वे न केवल मादक पदार्थों की तस्करी करते थे, बल्कि खुद हेरोइन तैयार कर उसे दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि बरामद पाउडर का इस्तेमाल हेरोइन की मात्रा बढ़ाने और उसे तैयार करने के लिए किया जाता था।

पुलिस और ANTF की कार्रवाई जारी
ANTF बरेली यूनिट अब इन तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कच्चा माल कहाँ से लाते थे और दिल्ली में उनके मुख्य खरीदार कौन थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद…

7 hours ago

पीलीभीत : धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और…

13 hours ago

पीलीभीत: हिंदू महासभा ने निकाली भव्य ‘स्वाभिमान तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद…

15 hours ago

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

2 days ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

2 days ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

2 days ago