Advertisement

home

मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे और ने पुलिस के संयोग से पकड़ी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली, ट्रक चालक फरार

बरेली ।नेशनल हाइवे पर वहगुल नदी के पुल के पास वैष्णो ढावा के सामने बरेली मंडल उप निदेशक गायत्री पांडेय ने अपनी टीम अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदा ट्रक पकड़ा है। यह प्रतिबंधित मछली पश्चिमी बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी पहुंच गए।


बरेली मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे एवं अनकी टीम ने प्रतिबंधित मांगुर मछली का सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला लैब भेजा है। बरेली मंडल की उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया उनको सूचना मिली प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को ट्रक के द्वारा पश्चिमी बंगाल से हरियाणा के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर भरोसा करके मत्स्य टीम ने मीरगंज राजस्व विभाग और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से पीछा किया तो तस्कर और चालक ट्रक को हाइवे के बैगुल नदी पुल के पास खड़ा करके भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 20 से 25 कुंतल मछली (10 दिन के बच्चे) बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसील दार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी पहुंच गए। टीम ने मछली का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब के लिए भेजा है। पकड़े गए ट्रक फतेहगंज पश्चिमी थाने में खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया लखनऊ लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बरेली मंडल उपनिदेशक गायत्री पांडे ने बताया की थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर हो सकता है। यह प्रतिबंधित मांगुर मछली सबसे ख़तरनाक है। इस वजह से भारत में इस मछली पर बैन है।

Express views

Recent Posts

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

3 hours ago

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…

3 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

3 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

9 hours ago

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…

2 days ago

बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर 4 आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा  बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…

2 days ago